उत्तराखंडहरिद्वार

रामानंद इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व, रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता में छाए छात्र

 

हरिद्वार, रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट एवं कॉमर्स विभागों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

संस्थान के अध्यक्ष श्री महंत डॉ. रविंद्र पुरी जी महाराज ने विजयी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कला और रचनात्मकता विद्यार्थियों के मानसिक व बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा, “कला केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।”

रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सक्षम, वर्षा और विवेक (बी.टेक प्रथम वर्ष) को मिला। द्वितीय स्थान श्रेया वर्मा, जास्मीन और जूही वर्मा (पॉलिटेक्निक द्वितीय वर्ष) तथा तृतीय स्थान रिया, कशिश और अनुष्का (बी.टेक प्रथम वर्ष) को प्राप्त हुआ।

पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सामिया (बी.कॉम प्रथम वर्ष) ने हासिल किया। द्वितीय स्थान कीर्ति मिश्रा (बी.फार्मा तृतीय वर्ष) और तृतीय स्थान जूही व राजन (पॉलिटेक्निक द्वितीय वर्ष) को मिला।

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. मयंक गुप्ता, प्रबंध निदेशक श्री मनुज उनियाल, इंजीनियरिंग विभाग के प्रधानाचार्य श्री सूरज राजपूत, फार्मेसी विभाग की प्रधानाचार्या डॉ. कुसुमलता तथा फैकल्टी सदस्य वैशाली, मनीषा, गरिमा, आरती, शगुन, निकिता, कृतिका, संगीता, श्वेता, श्रुति, मोनिका, प्रियंका, रबिता, तुबा, शिखा, नैना, पूजा, चांदनी, काजल, नीतू, सोनम, सचिन, सौरभ, अमित, संदीप, आशु, हेमंत, प्रज्वल, हिमांशु, अंकित, सागर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button