उत्तराखंडहरिद्वार

ग्राम टकाबरी रविदास मंदिर भगवानपुर में महंत की हत्या प्रकरण में एसएसपी हरिद्वार ने गठित की S.I.T.

 

*अभियोग की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात के नेतृत्व में काम करेगी 06 सदस्यीय S.I.T.*

*गुमशुदा महंत की हत्या मामले में दंपति सहित तीन आरोपित हो चुके हैं गिरफ्तार*

*Ssp का आदेश गठित एसआईटी सभी पहलुओं पर करेगी जांच*

कोतवाली भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत रविदास आश्रम ग्राम टकाबरी में निवासरत महंत की गुमशुदगी व हत्या से संबंधित गुमशुदगी क्रमाक 02/02026 व शव मिलने पर तरमीम मुकदमा अपराध संख्या 85/26 धारा 103(1), 238, 61(2) B.N.S. संबंधित प्रकरण में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा अभियोग की गंभीरता को देखते हुए और बिंदुओं पर गहनता से जांच किए जाने हेतु S.I.T. गठित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

S.I.T. का नेतृत्व एसपी देहात शेखर चंद सुयाल करेंगे जिसमें सीओ से लेकर सिपाही रैंक तक के कुल 06 सदस्यों को शामिल किया गया है।

*सदस्यों का विवरण-*

1- सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी

2- निरीक्षक राजीव रौथांण

3- उप निरीक्षक नीरज रावत

4- उप निरीक्षक बालाराम जोशी

5- आरक्षी संजय पंवार

6- आरक्षी उवैदुल्ला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button