उत्तराखंडहरिद्वार

दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक मार्गदर्शन

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का आयोजन लाकुलीस आश्रम, आर्य नगर (जाजीवाल), श्यामपुर कांगड़ी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर कार्य करती है। उन्होंने एकात्म मानववाद को पार्टी का मूल आधार बताते हुए अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा नैतिक मूल्यों पर आधारित राजनीति कर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देती है।

दूसरे सत्र में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने पार्टी के इतिहास पर विस्तार से चर्चा करते हुए जनसंघ से लेकर भाजपा के विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक के सफर को बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनके ज्ञान को भी परखा।

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण महाभियान दो दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button