उत्तराखंड

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

 

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वसंत विहार में पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के सार्वजनिक जीवन, सादगी और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button