उत्तराखंडहरिद्वार

सत्यम विहार वेलफेयर सोसाइटीज का गठन, वीरेंद्र कुमार तिवारी बने अध्यक्ष

 

हरिद्वार। भोपतवाला स्थित रामेश्वर प्रकाश आश्रम (जम्मू आश्रम) में सत्यम विहार वेलफेयर सोसाइटीज की बैठक पं. तेजप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कॉलोनी के बड़ी संख्या में निवासियों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सत्यम विहार वेलफेयर सोसाइटीज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार तिवारी को अध्यक्ष,शलभ गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक लाम्बा को उपाध्यक्ष, राजेश चौधरी को महामंत्री, राजकपुर दास को मंत्री, डॉ. साक्षी को संयुक्त सचिव, अनुराग गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा रवीन्द्र कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया।

सोसाइटीज के संरक्षक मंडल में पं. तेजराम शर्मा, डॉ. रामप्रकाश सिंह, तरसेम महाजन, ओमप्रकाश द्विवेदी, प्रेम कुमार और स्वामी मुक्तानंद को शामिल किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनसे क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोसाइटीज क्षेत्रवासियों के सहयोग से स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ संबंधित विभागों के समक्ष उठाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से सत्यम विहार को एक आदर्श और व्यवस्थित कॉलोनी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button