उत्तराखंडहरिद्वार

25वें वर्ष में प्रवेश पर ऑटो विक्रम समिति ने किया स्वामी यतीश्वरानंद का सम्मान

 

हरिद्वार। वेद मंदिर में रविवार को ऑटो विक्रम मालिक एवं चालक कल्याण समिति की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद का स्वागत एवं सम्मान किया गया। समिति के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने स्वामी यतीश्वरानंद को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

समिति के संरक्षक एवं राज्य आंदोलनकारी राजीव भट्ट तथा संरक्षक दीपक उप्रेती ने कहा कि ऑटो विक्रम मालिक एवं चालकों की समस्याओं के समाधान में स्वामी यतीश्वरानंद ने हमेशा सहयोग किया है। जब भी समिति के सामने संकट की स्थिति आई, आग्रह करने पर स्वामी यतीश्वरानंद ने समय-समय पर सहयोग कर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया।

समिति अध्यक्ष हरीश अरोड़ा ने स्वामी यतीश्वरानंद को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जबकि सचिव नरेंद्र सिंह रावत ने स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने मिठाई बांटकर समिति के 25 वर्ष पूर्ण होने की खुशी भी मनाई।

स्वागत कार्यक्रम में राजीव भट्ट, दीपक उप्रेती, केशव शर्मा, सनी अरोड़ा, सोनू शर्मा, व्यवस्थापक राजेंद्र सिंह रावत सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button