उत्तराखंडहरिद्वार

धार्मिक आयोजनों से संस्कृति और संस्कारों को मिलती है मजबूती: मनोज जखमोला

 

श्रीरामलीला कमेटी हरिपुर कलां के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का किया स्वागत

हरिद्वार। धार्मिक आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ ही नई पीढ़ी में संस्कारों का संचार करने का माध्यम हैं। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए श्रीरामलीला कमेटी हरिपुर कलां के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान रामलीला के आयोजन और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई।

कमेटी के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। रामलीला के मंचन से बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति तथा पारिवारिक संस्कारों की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि कमेटी का प्रयास है कि रामलीला का आयोजन भव्यता के साथ किया जाए और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला ने स्वागत के लिए कमेटी के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव मजबूत होता है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, त्याग, कर्तव्य और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत अगली पीढ़ी तक पहुंचती है।

इस दौरान विनोद सैनी, दीपक शर्मा, हिमांशु जुयाल,सर्वेश गौड, उमाकांत ध्यानी गाेकुल डबराल, मुकेश सुभाष आदि अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button