
विधायक आदेश चौहान ने किया उद्घाटन, परिधानों की खरीदारी और ब्यूटी सेवाओं पर मिल रही 20 प्रतिशत तक की छूट
हरिद्वार। महिलाओं को पारंपरिक परिधानों से लेकर आधुनिक फैशन तक के नए विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुभाष नगर ज्वालापुर में राजनंदनी बुटीक का शुभारंभ किया गया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। बुटीक में साड़ी, सूट, लहंगे और रेडीमेड कपड़ों के साथ ब्यूटी पार्लर की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। प्रतिष्ठान की शुरुआत पर ग्राहकों के लिए विशेष छूट और कूपन योजना भी शुरू की गई है।
उद्घाटन के अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने प्रतिष्ठान संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर इस तरह के प्रतिष्ठानों की शुरुआत से लोगों को खरीदारी के बेहतर विकल्प मिलते हैं। महिलाओं के परिधानों और सौंदर्य सेवाओं की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होना उपयोगी पहल है। इससे ग्राहकों को सुविधा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
राजनंदनी बुटीक के ऑनर तरुण शर्मा ने बताया कि प्रतिष्ठान में महिलाओं की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक एवं आधुनिक परिधानों का संग्रह रखा गया है। उनका उद्देश्य ग्राहकों को उचित विकल्पों के साथ बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि साड़ी, सूट और लहंगे की खरीदारी पर 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। ब्यूटी पार्लर और सैलून की सेवाओं पर भी 20 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिलेगा।
तरुण शर्मा ने बताया कि ग्राहकों के लिए विशेष कूपन योजना भी रखी गई है। इसके तहत दो हजार रुपये की खरीदारी पर 200 रुपये, पांच हजार रुपये की खरीदारी पर 500 रुपये और दस हजार रुपये की खरीदारी पर एक हजार रुपये का छूट कूपन दिया जाएगा। योजना की लागू शर्तों की जानकारी प्रतिष्ठान से प्राप्त की जा सकती है।
यहां है प्रतिष्ठान
राजनंदनी बुटीक, पीएसी मेन रोड, पेट्रोल पंप के पास, सुभाष नगर, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, ज्वालापुर, हरिद्वार।



