
शिवालिक नगर के पार्षद हरिओम के नाम वापस लेने के बाद पांचों प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन
हरिद्वार। जिला योजना समिति में पांच पार्षदों के निर्विरोध निर्वाचित होने पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, मेयर किरण जैसल और वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष जैसल सहित पार्षदों ने उनका सम्मान किया। इस दौरान निर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।
जिला योजना समिति के लिए ललित सिंह रावत, निशा नौटियाल, अनु मेहता, सचिन अग्रवाल और यादराम वालिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। शिवालिक नगर के पार्षद हरिओम के नामांकन वापस लेने के बाद पांचों पार्षदों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
सम्मान समारोह में पार्षदों ने निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर पार्षदों ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि जिला योजना समिति के माध्यम से क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में पार्षद राजेश शर्मा, दीपक शर्मा, अनिल वशिष्ठ, सूरज, अनिल कुमार, मोनिका सैनी और ममता नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



