उत्तराखंडहरिद्वार

जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के परिणाम घोषित, नगर निकाय क्षेत्र से 13 सदस्य निर्वाचित

 

*जनपद हरिद्वार में जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के अंतर्गत मतदान के माध्यम से 7 तथा निर्विरोध रूप से 6 सदस्य निर्वाचित हुए*

*हरिद्वार, 16 अक्टूबर 2026*

जनपद हरिद्वार में जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर निकाय क्षेत्र से निर्वाचित एवं निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड, देहरादून की अधिसूचना दिनांक 09 अक्टूबर 2026 के अनुपालन में निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतगणना के उपरांत परिणामों का विवरण तैयार किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी, पंचायती निर्वाचनालय, हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अवगत कराया कि निर्वाचन एवं मतगणना की प्रक्रिया निर्विघ्न एवं शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गई है।

*मतदान के माध्यम से निर्वाचित सदस्य*

*नगर निगम रुड़की प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र*

नगर निगम रुड़की, नगर पंचायत रामपुर, नगर पंचायत डंडेरा एवं नगर पंचायत पाडली गुज्जर को सम्मिलित करने वाले इस निर्वाचन क्षेत्र से पांच सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

1. नीतू शर्मा, पिता/पति का नाम हरीश शर्मा, वार्ड संख्या 15, पूर्ववली गणेशपुर, रुड़की।

2. रिशु वर्मा, पिता/पति का नाम संदीप वर्मा, वार्ड संख्या 20, चावमंडी, रुड़की।

3. शहनाज, पिता/पति का नाम इनायतुल्लाह, वार्ड संख्या 36, भारत नगर, रुड़की।

4. संजीव तोमर, पिता/पति का नाम महिपाल सिंह तोमर, वार्ड संख्या 17, शेखपुरी, रुड़की।

5. सतवीर सिंह, पिता/पति का नाम जयमल सिंह, वार्ड संख्या 08, जादूगर रोड, रुड़की।

इस निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना न्यायालय कक्ष, अपर कलेक्टर (वि0/रा0), रोशनाबाद, हरिद्वार, कमरा संख्या 359 में सम्पन्न हुई। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर दीपक रामचन्द्र शेट थे।

नगर पालिका परिषद मंगलौर प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र

नगर पालिका परिषद मंगलौर एवं नगर पंचायत झबरेड़ा को सम्मिलित करने वाले इस निर्वाचन क्षेत्र से मो. सलमान अंसारी, पिता/पति का नाम सत्तार अहमद, वार्ड संख्या 06, गढ़ी बहार, नगर पंचायत झबरेड़ा निर्वाचित हुए हैं। इस क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर प्रकाश जोशी थे।

नगर पालिका परिषद लक्सर प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र

नगर पालिका परिषद लक्सर एवं दो अन्य नगर पंचायतों को सम्मिलित करने वाले इस निर्वाचन क्षेत्र से अरविन्द कुमार, पिता/पति का नाम नाथी राम, नगर पालिका परिषद लक्सर के वार्ड संख्या 01, अम्बेडकर नगर से निर्वाचित हुए हैं। इस क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अखिल कुमार शुक्ला थे।

निर्विरोध निर्वाचित सदस्य

नगर पंचायत पिरान कलियर प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र

नगर पंचायत पिरान कलियर, नगर पंचायत भगवानपुर एवं नगर पंचायत इमलीखेड़ा को सम्मिलित करने वाले इस निर्वाचन क्षेत्र से नाजिम, पिता/पति का नाम नूरहसन, वार्ड संख्या 03, कलियर द्वितीय, पिरान कलियर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। संबंधित सूची दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को तैयार की गई।

नगर निगम हरिद्वार प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र

नगर निगम हरिद्वार एवं नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर को सम्मिलित करने वाले इस निर्वाचन क्षेत्र से निम्नलिखित पांच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं—

1. अन्नू मेहता, पिता/पति का नाम अंकुर, वार्ड संख्या 38, मेहतान।

2. निशा, पिता/पति का नाम राकेश, वार्ड संख्या 16, शिवलोक।

3. यादराम वालिया, पिता/पति का नाम विजय वालिया, वार्ड संख्या 56, हनुमंतपुरम।

4. ललित सिंह रावत, पिता/पति का नाम खुशाल सिंह रावत, वार्ड संख्या 14, ऋषिकुल।

5. सचिन अग्रवाल, पिता/पति का नाम अनिल कुमार, वार्ड संख्या 30, चौक बाजार।

उक्त निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों की सूची दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को रोशनाबाद में तैयार की गई। सूची में उल्लिखित सभी वार्ड नगर निगम हरिद्वार के अंतर्गत आते हैं।

निर्वाचन परिणामों का संक्षिप्त विवरण

जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर निकाय क्षेत्र से कुल 13 सदस्यों के निर्वाचन का विवरण इस प्रकार है—

– मतदान के माध्यम से निर्वाचित सदस्य: 7

– निर्विरोध निर्वाचित सदस्य: 6

– कुल निर्वाचित सदस्य: 13

निर्वाचन परिणामों से संबंधित सूचियां एवं विवरण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड, देहरादून को प्रेषित कर दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button