उत्तराखंडहरिद्वार

समाज की एकजुटता एवं जागरूकता के लिए डायरेक्ट्री करेंगे तैयार: डॉ प्रदीप  

 

— उत्तराखंड गुर्जर महासभा की प्रथम बैठक में समाज के उत्थान के लिए काम करने का लिया निर्णय

हरिद्वार। उत्तराखंड गुर्जर महासभा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रथम बैठक में समाज के उत्थान और विसंगतियों एवं कुरूतियों से दूर रहने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि कुछ परिवार ऐसे सामने आए है, जोकि तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं, ऐसे परिवारों से संपर्क कर उनकी समस्याएं दूर करने का काम किया जाएगा।

रविवार को गुर्जर धर्मशाला ज्वालापुर हरिद्वार में उत्तराखंड गुर्जर महासभा की बैठक हुई। जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रदेश में जहां—जहां समाज के लोग रहते हैं, उनके संपर्क कर उन्हें नाम, पते और उनके परिवार की जानकारी के लिए एक डायरेक्ट्री तैयार कराई जाएगी। डायरेक्ट्री बनने से सभी एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज उच्च एवं व्यवसायिक शिक्षा के बिना कोई तरक्की नहीं है तो पिछड़े परिवारों की मदद के लिए काम किया जाएगा। महामंत्री राजकुमार एडवोकेट और डॉ दलीप सिंह ने कहा कि समाज के युवा और आगामी पीढ़ियों को शिक्षा के साथ नशा आदि विसंगतियों से दूर रहने को जागरूक किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ पवन सिंह और राकेश चौधरी ने कहा कि अपने समाज के महापुरुषों के इतिहास के बारे में भी बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के चित्र हर किसी के घर में होने चाहिए।

इस मौके पर रविंद्र मोतला, चौधरी हरपाल सिंह पंवार, कनक सिंह पंवार, हुकुम सिंह, यशमोद चौधरी, विनोद आर्य, अरूण चौहान, संदीप कुमार, सुरेश कुमार, रामकुमार, राकेश वर्मा, राजेंद्र भाटी आदि शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button