उत्तराखंडहरिद्वार

बहादराबाद में हथियार सप्लाई करने आए बदमाशों से मुठभेड़

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई करने पहुंचे तीन बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। गन्ने के खेत में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्रैंड लज्जा के पास कुछ बदमाश पिस्टल सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर एंबुश लगाया। पुलिस ने मौके से विशाल और भूपेंद्र को पकड़ लिया, जबकि उनका साथी मुकुल गन्ने के खेत की ओर भाग गया। पीछा करने पर मुकुल ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।

पुलिस ने बताया कि मुकुल के कब्जे से दो पिस्टल और जिंदा कारतूस, जबकि भूपेंद्र से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल निवासी वाल्मीकि बस्ती बहादराबाद, भूपेंद्र निवासी मंसूरपुर मुजफ्फरनगर और घायल मुकुल निवासी बमोरी, सरधना मेरठ शामिल हैं।

एसएसपी हरिद्वार ने अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाश की स्थिति और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और हथियार सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button