उत्तराखंडहरिद्वार

छठ हमें प्रकृति संरक्षण और सामाजिक एकता की सीख देता है : आनंद बर्द्धन

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

हरिद्वार। लोक आस्था के महापर्व छठ के समापन पर सोमवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने भगवान सूर्यदेव और छठी मैया से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, आरोग्यता और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्य सचिव ने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था, श्रद्धा और तपस्या के साथ प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। सूर्य उपासना का यह पर्व हमें प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता, अनुशासन और संयम की प्रेरणा देता है। साथ ही यह सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश भी देता है।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति में प्रकृति और सूर्य के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कामना की कि भगवान सूर्यदेव और छठी मैया के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। साथ ही उत्तराखंड निरंतर विकास और उन्नति के नए आयाम स्थापित करता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button