उत्तराखंडहरिद्वार

मां गंगा जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा में “हर हर गंगे” से गूंजा 

 

हरिद्वार। गंगा सप्तमी पर प्राचीन हनुमान मंदिर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां गंगा जन्मोत्सव संघ द्वारा मां गंगा का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा शहर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां गंगा मैय्या के विधिवत पूजन-अर्चन से हुई। इसके उपरांत मां गंगा की भव्य पालकी शोभा यात्रा प्राचीन हनुमान घाट से प्रारंभ की गई। शोभा यात्रा सब्जी मंडी, अपर रोड, पोस्ट ऑफिस, विष्णु घाट, राम घाट, मोती बाजार और बड़ा बाजार से होते हुए हर की पैड़ी पहुंची। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया।

उज्जैन नासिक ढोल नगाड़े आकर्षक का केंद्र रहा और

बैंडबाजे के साथ निकली पालकी शोभायात्रा में भव्य झांकी भी रही

पूरे बाजार क्षेत्र में “हर हर गंगे, जय मां गंगे” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए मां गंगा की पालकी के साथ आगे बढ़ते रहे। हर की पैड़ी पहुंचकर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और मां गंगा का विशेष पूजन कर देश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत रविपुरी महाराज के सान्निध्य में पालकी शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ।

पालकी शोभा यात्रा में अमन गर्ग, हिमांशु गुप्ता, सचिन कुमार, विक्की आडवाणी, लव आडवाणी, आकाश बंसल, विनीत बंसल, आशु अरोड़ा, दीपक आडवाणी, सचिन गोयल, प्रणय गोयल, अमन अरोड़ा, नवीन अग्रवाल, नवनीत अरोड़ा, पुलकित कुकरेजा, नितिन अग्रवाल, सुन्नी मल्होत्रा, मेहूर सिंघल, सचिन डबराल, विनीत जौली, भोला शर्मा, अमित ननकानी माधव सरीन अनुज कोठियाल, पंकज मित्तल, ज्ञानचंद,बांके बिहारी,अनुराग सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button