उत्तराखंड

हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण का शुभारंभ,जागेश्वर क्षेत्र के विकास के लिए की बड़ी घोषणाएं

 

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर राज्य स्तरीय ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृहद पौधारोपण अभियान और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रदेशवासियों से कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने वृद्ध जागेश्वर के समग्र विकास, मंदिर तक पेयजल योजना, आरतोला में राज्य अतिथि गृह, मल्टीलेवल पार्किंग, नए मोबाइल टावर, सड़क सुधार कार्य तथा दनया डिग्री कॉलेज में एमए की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सेवा, सुशासन और समर्पण के संकल्प के साथ अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक मोहन सिंह मेहरा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button