उत्तराखंडहरिद्वार

हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

 

हरिद्वार। कुंभ मेले से पहले सोशल मीडिया पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की हत्या किए जाने को लेकर की गई पोस्ट के बाद बवाल मच गया। रविंद्रपुरी महाराज ने अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है और कहा कि प्रयागराज में एक दिन पहले महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव रविंद्रपुरी महाराज से जुड़े कुछ साधु संतों ने प्रेस वार्ता की। जिसमें उनके तथा हरि गिरी महाराज के खिलाफ बहुत अपशब्द कहे गए। उसी दौरान उनकी हत्या से जुड़ी पोस्ट की गई।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि तुम अपनी अखाड़ा परिषद चला रहे हो और हम अपनी अखाड़ा परिषद चला रहे हैं। हमे आपस में लड़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए। लेकिन कल जो प्रेस वार्ता के दौरान महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव से जुड़े कई साधु संत मौजूद थे। ठीक उसी समय उनकी हत्या से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गई थी। नवीन शर्मा के नाम के फेसबुक पेज से यह पोस्ट की गई थी। उन्हें डराने धमकाने के लिए यह पोस्ट की गई है लेकिन वो डरने वाले नहीं है। ऐसा करने वाले खुद ही फँस जाएंगे और जेल चले जाएंगे। उन्हें छेड़ने का प्रयास न किया जाए, वो कोई सुधीर गुरु और मोहनदास महाराज नहीं है कि हत्या के बाद बच जाओगे। यदि उनकी हत्या हो भी गई तो, ऐसा करने वाले किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे और आरोपियों को जेल जाना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button