उत्तराखंडहरिद्वार

रामानंद इंस्टीट्यूट में प्लेसमेंट ड्राइव, डी.फार्मा के छह छात्रों का चयन

 

हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में डी.फार्मा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विशेष प्लेसमेंट ड्राइव में छह मेधावी छात्रों का प्रतिष्ठित दवा निर्माता कंपनी एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल लिमिटेड में चयन हुआ है। चयनित छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान में खुशी का माहौल रहा।

संस्थान के प्लेसमेंट ऑफिसर आर.ए. शर्मा ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की। इसमें डी.फार्मा के कुल 20 छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से छह छात्रों मनीष कुमार, अनुज शर्मा, अक्षत कुमार, निर्मल सैनी, सुमित कुमार और शिवांक सैनी का चयन किया गया।

संस्थान के चेयरमैन एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी जी महाराज ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान केवल विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके लिए रोजगार के नए अवसर तलाशने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है।

फार्मेसी विभाग की प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम लता ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर काजल, तुबा, नैना, कनिष्का सहित संस्थान का समस्त फैकल्टी स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने चयनित विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता जताई और उनके सफल करियर की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button