उत्तराखंडहरिद्वार

सनातन के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई गति, विनु भाई परमार बने गुजरात प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव

हरिद्वार। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और संगठन को देशभर में मजबूत करने की दिशा में अखिल भारतीय सनातन परिषद ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी ने विनु भाई परमार को अखिल भारतीय सनातन परिषद का गुजरात प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।

शनिवार को नियुक्ति की घोषणा करते हुए श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी ने कहा कि विनु भाई परमार लंबे समय से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और उसकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उनके कार्य, समर्पण और संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि विनु भाई परमार गुजरात में अखिल भारतीय सनातन परिषद को मजबूत करने के साथ ही सनातन संस्कृति और परंपराओं के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाएंगे। उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और अधिक से अधिक लोगों को सनातन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी ने विनु भाई परमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि वह राष्ट्रीय सचिव एवं गुजरात प्रभारी के रूप में संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए परिषद को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर राजेंद्र गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज तथा संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य पुरुषोत्तम शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button