उत्तराखंडहरिद्वार

चिकित्सा स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने किया होप सुपर स्पेशियलिटी एवं कैंसर हॉस्पिटल में सिटी-पैट स्कैन का शुभारंभ

हरिद्वार, 18 सितम्बर। जगजीतपुर स्थित होप सुपर स्पेशियलिटी एवं कैंसर अस्पताल में सिटी-पैट स्कैन मशीन का शुभारंभ चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव विनय शंकर पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर सचिव विनय शंकर पांडे ने कहा कि कैंसर का नाम सुनते ही मरीज ही नहीं, बल्कि पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक संकट से घिर जाता है। बीमारी के लंबे और महंगे उपचार, अलग-अलग चरणों तथा महानगरों के अस्पतालों की भागदौड़ के बीच मरीज और उसके परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में यदि अत्याधुनिक उपचार की सुविधा अपने ही शहर में उपलब्ध हो जाए तो यह किसी वरदान से कम नहीं है। सचिव विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि डा.एसके मिश्रा ने कैंसर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराकर हरिद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए सराहनीय कार्य किया है। इससे मरीजों को उपचार के लिए बार-बार महानगरों की ओर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी और उनके समय तथा संसाधनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ाई केवल दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों से नहीं, बल्कि हौसले, संवेदना और सहयोग से भी लड़ी जाती है। समाज के गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को उपचार उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने राज्य सरकार से भी अस्पताल को आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार विद्या का दान महान माना गया है, उसी प्रकार चिकित्सा का दान भी मानवता का महान दान है। किसी जरूरतमंद को समय पर उपचार मिल जाना केवल एक व्यक्ति की जिंदगी बचाना नहीं, बल्कि पूरे परिवार में उम्मीद और विश्वास को जीवित करना है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक भगवान का दूसरा स्वरूप हैं। होप हॉस्पिटल जिस विजन के साथ चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। उसका लाभ हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए। इस दिशा में अस्पताल प्रबंधन के प्रयासों को समाज, प्रशासन और सरकार का सहयोग मिलना आवश्यक है। डा.एसके मिश्रा ने कहा कि होप सुपर स्पेशियलिटी एवं कैंसर हास्पिटल में सिटी- पैट स्कैन मशीन का शुभारंभ होने के बाद कैंसर मरीजों को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार को बेहतर कैंसर उपचार सुविधाओं का केंद्र बनाने की दिशा में यह पहल मील का पत्थर साबित होगी और आने वाले समय में अधिक से अधिक मरीजों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इस मौके अवसर पर अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर डा.संतोषानंद देव, महामंडलेश्वर स्वामी सत्यश्रेयानंद महाराज, जगदीशलाल पाहवा, प्रमोद शर्मा, सीए आशुतोष पाण्डेय, डा.संजय शाह, डा.मनीष दत्त, उमेश शर्मा, डा.आरके सिद्धू, सुखप्रीत, हेमा भट्ट, विकास कुमार झा, महेश दुबे, उज्जवल पंडित सहित अने गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button