उत्तराखंडहरिद्वार

विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान

उत्तरांचल पंजाबी महासभा जिला हरिद्वार के कार्यक्रम में समाजसेवियों ने प्रतिभाओं का बढ़ाया उत्साह

हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा जिला हरिद्वार की ओर से मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों ने प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संयोजन जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने किया, जबकि जिला महामंत्री प्रदीप कालरा और राम अरोड़ा ने संयुक्त रूप से संचालन किया। अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा ने की।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी विमल कुमार और परमानंद पोपली ने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा समाज और संगठन से जुड़े कार्यक्रम पूरे वर्ष आयोजित कर रही है। ऐसे आयोजनों से समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा और वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने कहा कि जिन प्रतिभाओं का महासभा ने सम्मान किया है, वे आने वाले समय में नई ऊंचाइयां हासिल कर समाज का नाम रोशन करेंगी।

सम्मानित होने वालों में अनु कक्कड़, संजय सहगल, हरजीत सिंह, राकेश मल्होत्रा, डॉ. संदीप कपूर, प्रदीप कालरा, देवेंद्र चावला, राजन खन्ना, रेनू शर्मा, नेहा मलिक, अशोक मेहता, गौरव मनोचा, गौरव बांगा, राजकुमार अरोड़ा, परमिंदर सिंह गिल, ओम प्रकाश विरमानी, महेंद्र अरोड़ा, हिमेश कपूर, प्रमोद कुमार और सार्थक तनेजा शामिल रहे।

इस दौरान चेयरमैन प्रमोद पांधी, कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओबेरॉय, प्रेमपाल अरोड़ा, दीपक अरोड़ा, सुनील अरोड़ा, अनिल खुराना, मुरारी लाल वाधवा, नागेश वर्मा, हरविंदर सिंह उप्पल, विकी तनेजा, नारायण आहूजा, हिमांशु चोपड़ा, अनिल बवेजा, अजय अरोड़ा, ओम पाहवा, रमेश मिड्डा, नरेश अरोड़ा, नरेश मनचंदा, हरिओम मल्होत्रा, रामकुमार शर्मा सहित महासभा के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। महिला विंग की महामंत्री मिनी पुरी, आयुषी टंडन, कोषाध्यक्ष शालू आहूजा, हिना दुआ, मंजू कोचर, मधु अरोड़ा समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रतिभाओं का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button