उत्तराखंडहरिद्वार

रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन

रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में छात्रों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संस्थान के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी शारीरिक दक्षता व खेल भावना का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए छात्र तथा छात्रा दोनों वर्गों में दो भार श्रेणियों—60 किग्रा से कम एवं 60 किग्रा से अधिक—में मुकाबले आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी जी महाराज ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “एक विद्यार्थी के समग्र विकास के लिए किताबी ज्ञान के साथ-साथ शारीरिक प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार की खेल गतिविधियां छात्रों में अनुशासन, आत्मबल और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करती हैं।”उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी समय-समय पर ऐसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहेगा ताकि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता रहे।

पुरुष 60 किग्रा से कम भार वर्ग में हिमांशु प्रथम व अरशद रनरअप

एवं महिला 60 किग्रा से कम भार वर्ग में निशा प्रथम व कल्पना रनरअप

और पुरुष 60 किग्रा से अधिक भार वर्ग में वंश प्रथम व आदित्य रनरउप

एवं महिला 60 किग्रा से अधिक भार वर्ग में सुरुचि प्रथम व नंदिनी रनरअप रहे।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ० मयंक गुप्ता, प्रबंध निदेशक मनुज उनियाल, प्राचार्य सूरज राजपूत, प्राचार्या डॉ० कुसुम लता सहित संस्थान के समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का जोश बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button