
नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर रोजगार पर पड़ रहे प्रभाव और समस्याओं से कराया जाएगा अवगत
लक्ष्य/हरिद्वार। शहर में ऑटो चालकों की समस्याओं और उनके रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर महासंघ हरिद्वार ने पहल की है। इसके तहत बुधवार को शहर की समस्त ऑटो यूनियनों के प्रधानों और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में चालकों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके हितों की रक्षा के लिए आगे की रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी।
सोमवार को रोडवेज ऑटो यूनियन कार्यालय में महासंघ हरिद्वार की योजना बैठक अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 अक्टूबर को शहर की सभी ऑटो यूनियनों के प्रधानों की बैठक होगी। इसमें ऑटो चालकों के सामने आ रही विभिन्न परेशानियों, उनके रोजगार पर पड़ रहे प्रभाव और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में तय किया गया कि ऑटो चालकों की समस्याओं को प्रशासन के सामने प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके लिए नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि चालकों के हितों की रक्षा के लिए सभी यूनियनों का एकजुट होना जरूरी है। बैठक में आगे की व्यापक रणनीति पर भी चर्चा की गई।
महासंघ ने शहर की सभी ऑटो यूनियनों के प्रधानों और पदाधिकारियों से बुधवार की बैठक में समय पर पहुंचने की अपील की है, ताकि सामूहिक रूप से समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
ये रहे मौजूद
बैठक में महासंघ अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, महामंत्री नवीन प्रधान, कोषाध्यक्ष कपिल बिश्नोई, ई-रिक्शा महासंघ महामंत्री राजू मनोचा, अशोक प्रधान, सर्वेश, देवा ठाकुर, परविंदर प्रधान, संजीव चतुर्वेदी, दिनेश राठी, विष्णु अरोड़ा और पवन अरोड़ा सहित कुल 13 लोग मौजूद रहे।



