उत्तराखंडराजनीतिहरिद्वार

भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, धामी सरकार से मांगा हिसाब

जनता के पैसे का एक-एक रुपये का हिसाब दे सरकार:अमन गर्ग

हरिद्वार। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को हरिद्वार में मोर्चा खोलते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया। मायापुर ब्लॉक और जिला महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से चलाए गए अभियान में कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सरकार के मंत्रियों से सरकारी फैसलों, भुगतान और जांच का रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि जनता के पैसे का इस्तेमाल कहां और कैसे हुआ, इसका जवाब सरकार को देना होगा।

जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री हर मंच से भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। ऐसे में जब भ्रष्टाचार के सवाल सरकार और मंत्रिमंडल तक पहुंच रहे हैं तो इन मामलों में कार्रवाई का ब्यौरा भी जनता के सामने आना चाहिए। उन्होंने मांग की कि जिन सरकारी फैसलों पर सवाल उठे हैं, उनकी मंजूरी, भुगतान और जांच से संबंधित रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाएं।

ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि आम आदमी से सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए दस्तावेज और प्रमाण मांगे जाते हैं, लेकिन जब मंत्री के विभाग से जुड़े फैसलों और भुगतान का रिकॉर्ड मांगा जाता है तो इसे राजनीति बताया जाता है। उन्होंने कृषि मंत्री गणेश जोशी और महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्य से भी संबंधित विभागों में हुए फैसलों और धनराशि के इस्तेमाल की जांच का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की।

महानगर कांग्रेस कोषाध्यक्ष ओम मलिक और सचिव करन सिंह राणा ने सहकारी समितियों से जुड़े मामलों में अभिलेख और ऑडिट रिपोर्ट सदस्यों के सामने रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि संबंधित मामलों की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए।

ब्लॉक कोषाध्यक्ष गौरव गोस्वामी और रूपांशु प्रधान ने मुख्यमंत्री से आरोपों की स्वतंत्र और समयबद्ध जांच कराने, सरकारी अभिलेख सार्वजनिक करने तथा दोष सिद्ध होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकारी धन की हानि साबित होने पर उसकी वसूली भी की जाए।

हस्ताक्षर अभियान में पार्षद सुनील कुमार सिंह, प्रदीप वर्मा, संदीप सिंह, सचिन पाल, मोहित अरियाल, मोहित, आशुतोष, रोहित, अंशु, कुनाल निषाद, हर्ष यादव, मानव, केशव ठाकुर, जतिन बब्बर, मोहित बब्बर, हिमांशु, गौरव, कुलदीप, शिवम यादव, सन्नी कुमार, रमेश कुमार, देवांग पंवार, निशांत सचदेवा, आदित्य चंचल, सचिन कुमार, राजू, मनीष बंसल, विराट सिंह, सचिन जैन, दीपक सिंह, डुंगर सिंह, अतुल गिरी, तरनजीत सिंह, उपेंद्र सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button