उत्तराखंडहरिद्वार

रामानंद के छात्रों ने करा चीला पावर हाउस का औधोगिक भ्रमण

 

हरिद्वार, रामानंद इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट के पॉलिटेक्निक के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को संस्थान के द्वारा चीला पावर हाउस के भ्रमण पर ले जाया गया।

औधोगिक भ्रमण के दौरान सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों ने देखा कि बैराज और नहर प्रणाली के द्वारा किस तरह ऋषिकेश के पास वीरभद्र बैराज से गंगा नदी के पानी को मोड़कर लगभग 14 किलोमीटर लंबी पावर चैनल (नहर) के ज़रिए चीला तक कैसे लाया जाता है।, विशाल पाइपों के माध्यम से पानी को टरबाइन तक कैसे पहुंचाया जाता है। एवं बिजली बनने के बाद पानी को वापस गंगा नदी में सुरक्षित रूप से कैसे छोड़ा जाता है।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने देखा कि जनरेटर और उत्पादन द्वारा टरबाइन की यांत्रिक ऊर्जा को सिंक्रोनस जनरेटर की मदद से बिजली में कैसे बदला जाता है।, पैदा हुई बिजली को स्टेप-अप ट्रांसफार्मर की मदद से बढ़ाकर नेशनल ग्रिड में कैसे भेजा जाता है। एवं पूरे प्लांट की निगरानी, लोड मैनेजमेंट, और सुरक्षा उपकरणों के संचालन की लाइव प्रक्रिया को भी जाना।

संस्थान के इंजीनियरिंग के प्रधानाचार्य सूरज राजपूत ने बताया कि औधोगिक भ्रमण से कक्षाओं में पढ़े जाने वाले सिद्धांतों को वास्तविक मशीनों और कार्यप्रणाली के माध्यम से काम करते हुए देखने का अवसर मिलता है। एवं जटिल तकनीकों और उत्पादन प्रक्रियाओं को समझना आसान हो जाता है।

इस औद्योगिक भ्रमण में छात्रों के मार्गदर्शन हेतु आर ऐ शर्मा, प्रियंका, कविता, आशु, अंकित एवं हेमंत आदि शिक्षकगण भी सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button